आपके आशीर्वाद की जरूरत, हम बेहतर गोवा के लिए काम करेंगे : पर्रिकर

पणजी, 15 जून (आईएएनएस)। गोवा लौटने के बाद अपने पहले वीडियो संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने लोगों का आशीर्वाद मांगा है और राज्य के विकास और बेहतरी के लिए काम करने का वादा किया है।

पार्रिकर ने सचिवालय में काम संभालने के बाद अपने वीडियो संदेश में कहा, “जब मैं अस्वस्थ था उस दौरान आपके समर्थन, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं इलाज के बाद काम पर लौट आया हूं। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि गोवा के विकास व बेहतरी के लिए मैं आपकी सेवा जारी रखूंगा।”

पर्रिकर न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में करीब तीन महीने तक अग्न्याशय कैंसर का इलाज कराने के बाद गोवा लौट आए हैं।

पर्रिकर को इस साल अग्न्याशय कैंसर का पता चलने के बाद मार्च में अमेरिका भेजा गया था। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493