आपदा से कम नुकसान के लिए तकनीक अपनाने की जरूरत : नीतीश

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को कहा कि प्राकृतिक आपदा को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन इसमें कम से कम नुकसान हो, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नुकसान कम करने के लिए तकनीक अपनाने की जरूरत है।

पटना के अधिवेशन भवन में बिहार राज्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण मंच 2017 को संबोधित करते हुए कहा, “प्राकृतिक आपदा को कोई नहीं रोक सकता। आपदा से जान-माल का नुकसान होता है। यह नुकसान कम से कम हो, हमारा यही लक्ष्य है। हमें यह लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि कैसे आपदा के प्रभाव को कम कर सकें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार बहुआपदा से प्रभावित राज्य है। बिहार बाढ़ और सुखाड़ दोनों से प्रभावित होता है। यहां वर्षा कम हो फिर भी पड़ोसी देश और अन्य राज्यों में हो रही वर्षा से बिहार प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि यदि नेपाल में भारी बारिश हुई तो नेपाल से निकलने वाली नदियों के पानी में उफान आएगा। यदि मध्यप्रदेश एवं झारखंड में ज्यादा बारिश हुई तो दक्षिण बिहार में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। अगर उत्तराखंड में ज्यादा बारिश हुई तो यहां गंगा के पानी में उफान आएगा।

उन्होंने कहा, “हमें बाढ़ और सुखाड़ दोनों से लड़ने के लिए प्रत्येक वर्ष तैयार रहना पड़ता है।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के पारंपरिक ज्ञान पर लिखित पुस्तक ‘धरोहर’ का विमोचन किया तथा संबल एप्प का भी लोकार्पण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493