बीजिंग में गुरुवार को सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष काई मिंगझाओ और जीजी प्रेस के अध्यक्ष युताका निशिजावा के बीच हुई बैठक के बाद दोनों समाचार एजेंसियों ने यह संकल्प लिया। युताका सिन्हुआ के मुख्यालय भी गए थे।
काई ने दोनों देशों को निकट पड़ोसी बताया और कहा कि चीन और जापान के बीच संबंधों की बहाली में मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है।
काई ने कहा कि सिन्हुआ और जीजी लंबे समय से एकदूसरे के सहयोगी हैं। काई ने जीजी सहित जापानी मीडिया के साथ निकट संबंध बनाए रखने, विकास से जुड़े अनुभवों को साझा करने और चीन-जापान मित्रता में मजबूती लाने का संकल्प लिया।
युताका ने सिन्हुआ के कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सिन्हुआ के साथ आदान-प्रदान और समन्वय में मजबूती आएगी और वे संयुक्त रूप से द्विपक्षीय मित्रता को और बढ़ाएंगे।
dharmpath.com dharmpath