आपूर्ति बढ़ने से तेल की कीमतें घटीं

न्यूयॉर्क, 24 जुलाई (आईएएनएस)। तेल की वैश्विक आपूर्ति बढ़ने की वजह से तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इनर्जी इनफार्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) की साप्ताहिक रपट में कहा गया है कि अमेरिकी कच्चे तेल की आपूर्ति पिछले सप्ताह 25 लाख बैरल बढ़कर 46.389 करोड़ बैरल रही।

अमेरिका में ओकलाहोमा के कशिंग के भंडारगृह में तेल की आपूर्ति बढ़कर 813,000 बैरल रही।

इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक उत्पादन मजबूत बना रहा। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से कच्चे तेल का उत्पादन जून में तीन सालों के ऊपरी स्तर पर रहा।

कारोबारियों को चिंता है कि ईरान से अधिक मात्रा में कच्चे तेल की आपूर्ति से तेल बाजार में संकट खड़ा हो जाएगा। क्योंकि बाजार में पहले से ही अत्यधिक मात्रा में तेल की आपूर्ति है।

ईरान और विश्व की महाशक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज में सितंबर के लिए तेल की कीमत 74 सेंट घटकर 48.45 डॉलर प्रति बैरल रही है, जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड की सितंबर आपूर्ति 73 सेंट घटकर 55.27 डॉलर प्रति बैरल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493