अंकारा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की ने सीरियाई सीमा के नजदीक उसकी सीमा स्थित एक मुख्य सैन्य अड्डे से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका को हवाई हमले करने की इजाजत दे दी है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी है।
महीनों तक चली बातचीत के बाद हुए इस समझौते की पुष्टि हालांकि, अभी अंकारा के तरफ से नहीं की गई है।
सीरिया की सीमा से लगे तुर्की के शहर में सोमवार को आत्मघाती हमले में 32 लोगों की मौत हो जाने के बाद यह समझौता हुआ है। मृतकों में अधिकांश विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे। तुर्की प्रशासन ने हमले का आरोप इस्लामिक स्टेट पर लगाया है।
समझौते पर अंतिम मुहर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके तुर्की समकक्ष रेसेप तईप एडरेगन के बीच बुधवार को हुई फोन वार्ता के दौरान लगी।
अमेरिकी अधिकारियों ने बीबीसी को इसकी पुष्टि की।
तुर्की स्थित इनसर्लिक हवाईअड्डे से अमेरिका के लिए इस्लामिक स्टेट पर हमले करना और आसान हो जाएगा।
इराक के पूर्व नेता सद्दाम हुसैन पर हमले के दौरान इस अड्डे का इस्तेमाल किया गया था, जिससे इस्लामिक स्टेट के गढ़ राका की दूरी भी कम हो जाती है।
तुर्की, इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में अमेरिका की तरफ से तैयार किए गए गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन सीरिया संकट को लेकर इसकी अलग राय के कारण यह इसमें पूरी तरह से सहयोग नहीं दे रहा था।
तुर्की सरकार की यह दलील है कि अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की पहली प्राथमिकता राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से हटाना और फिर इस्लामिक स्टेट पर हमले करना होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath