आप्रवासी भारतीयों ने प्रतिभा से अमेरिका में सम्मान पाया : शिवराज

भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि आप्रवासी भारतीयों ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम से अमेरिका में सम्मान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री चौहान इन दिनों अमेरिका के प्रवास पर हैं। राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कांस्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया न्यूयार्क में फ्रेंड्स ऑफ एमपी सेमिनार में चौहान ने कहा कि आप्रवासी भारतीयों ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी परंपराओं, संस्कृति, जीवन मूल्यों से जुड़े लोगों को नहीं भूले।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के विकास परिदृश्य की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे मध्यप्रदेश ने हर क्षेत्र में पिछले एक दशक में अभूतपूर्व प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत के प्रति आज विश्व में सम्मान का भाव है। जैसा भारत हम चाहते थे, वैसा वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और विकसित भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिल रहा है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश इसमें भरपूर योगदान दे रहा है।”

चौहान ने राज्य के बदले हालात का जिक्र करते हुए बताया कि यहां बिजली का उत्पादन बढ़ा और राज्य आत्मनिर्भर बन गया है। सड़कों का जाल बिछा है। कई सड़कें गुणवत्ता के वैश्विक मापदंडों पर उत्कृष्ट मानी गई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने फ्रेंड्स ऑफ एमपी फोरम की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए न्यूयार्क और न्यू जर्सी क्षेत्र में निवासरत आप्रवासी भारतीयों का अभिनंदन किया।

चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश से भावनात्मक जुड़ाव और लगाव रखने वाले आप्रवासी भारतीय प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को और गति देने के लिए कई विशेशज्ञों से भी चर्चा की। इनमें मुख्य रूप से न्यूयार्क होटल एसोसियेशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दंडपाणि, एमआईटी के प्रोफेसर गुरुमूर्ति कल्याणराम और कोलंबिया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493