आप कार्यालय के बाहर विश्वास विरोधी पोस्टर

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर शनिवार को कुमार विश्वास को पार्टी से बाहर करने की मांग वाला पोस्टर पाया गया।

इन पोस्टरों में कुमार विश्वास को देशद्रोही और भाजपा का करीबी मित्र बताया गया है।

आप के 206, राउज एवेन्यू कार्यालय की दीवार पर इस तरह के लगभग दो दर्जन पोस्टर लगे हैं।

पोस्टर पर लिखा है, “भाजपा का करीबी मित्र, देशद्रोही और कवि, जो पीछे से हमला करता है। इस तरह के देशद्रोही को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए।”

आप नेता दिलीप पांडे को विश्वास के बारे में सच बोलने पर पोस्टर में शुक्रिया कहा गया है।

पोस्टर पर आप का चिह्न और दिलीप पांडे एवं अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें हैं। इन पोस्टरों को बाद में हटा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493