नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर बुधवार को आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की जनसभा के दौरान फांसी लगाने वाले एक किसान की मौत हो गई है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों ने आईएएनएस से कहा कि मृतक की पहचान राजस्थान के गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसने वहां एक पेड़ से फांसी लगा ली थी।
dharmpath.com dharmpath