आप गुजरात चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल

सूरत, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले वर्ष गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

सूरत, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले वर्ष गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने यहां आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस और राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से मुकाबला करेगी।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चला रहे हैं, और इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें अपदस्थ करें।

केजरीवाल ने कहा, “अमित शाह ने गुजरात के लोगों के समक्ष एक खुली चुनौती पेश की है कि वह मनमानी तरीके से राज्य को चलाएंगे और कोई भी इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकता।”

आप नेता ने कहा कि सूरत की सभा में उमड़ी भीड़ ने उन्हें 2011 के अन्ना आंदोलन की याद ताजा कर दी है, जब पूरा देश सड़कों पर उतर आया था।

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह ने आज गुजरात के लोगों के समक्ष एक चुनौती पेश की है।

उन्होंने कहा, “क्या आप चुनाव लड़ने, जीतने और अमित शाह को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं? गुजरात विधानसभा का अगला चुनाव एक क्रांति होगा। यह अमित शाह बनाम गुजरात की जनता होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493