‘आप’ ने गोवा में 4 और उम्मीदवार घोषित किए

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को गोवा में अपने विधानसभा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। इसमें अन्य लोगों के अलावा एक केबल न्यूज चैनल के पूर्व समाचार संपादक और एक इंजीनियर भी शामिल हैं।

पांचवीं सूची के साथ ही आप के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई है। गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं।

नई सूची में सलगांव से पूर्व पत्रकार प्रदीप पडगांवकर (56), नवेलिम से सिद्धार्थ कारापुरकर (48) शामिल हैं। कारापुरकर पेशे से इंजीनियर और कृषि और पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता हैं।

आप प्रवक्ता ने कहा, “आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी पुष्टि की है।”

आप गोवा में पहली प्रमुख राजनीतिक पार्टी है, जिसने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की घोषणा का दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493