आप ने दिल्ली के लिए 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

आप ने यह घोषणा इन अटकलों के बीच की है कि कांग्रेस और इसके बीच गठबंधन हो सकता है।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पार्टी द्वारा पश्चिम दिल्ली सीट के उम्मीदवार पर फैसला करना अभी बाकी है।

राय ने कहा, “पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से अतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारने का फैसला किया है।”

यह घोषणा लगातार इन अटकलों के बीच हुई कि लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस की दिल्ली इकाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की खिलाफत के लिए जाना जाता है।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के साथ सीटों के समायोजन को लेकर इच्छुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493