नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजीव ऋषि के भाई को पार्किं ग के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जनकारी दी।
पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी में रविवार रात हुई घटना में जनकपुरी से विधायक राजीव ऋषि के भाई राजेश ऋषि पर पीड़िता के पति वीरेंद्र सिंह से हाथापाई करने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने कहा कि पार्किं ग के मुद्दे पर दंपत्ति पर हमला करने के आरोप में ऋषि तथा उसके दोस्त सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा, “डाबड़ी में कार पार्किं ग को लेकर दंपत्ति के विरोध के बाद राजेश तथा सतीश ने अपने कुछ समर्थकों तथा आप कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपने पड़ोसियों से झगड़ा किया। पार्किं ग से स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही थी।”
कुमार ने कहा कि बुजुर्ग दंपत्ति ने आप समर्थकों से कार को रास्ते से हटाने की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पार्किं ग की समस्या तब पैदा हुई, जब भारी तादाद में लोग राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर टिकट मांगने के लिए ऋषि के घर आने लगे।
कुमार के मुताबिक पीड़ित ने कहा, “पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को शाम में कार में शराब पीते हुए पाया गया।”
अधिकारी ने कहा कि दंपत्ति ने कहा कि वे ऋषि के पास पार्किं ग समस्य को लेकर बात करने गए थे, लेकिन इसके बदले दोनों लोगों ने हाथापाई की।
कुमार ने कहा कि पूरी घटना को कुछ स्थानीय नागरिकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत गलत तरीके से रोकने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से मारपीट करने तथा आपराधिक इरादे का मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि चिकित्सकीय जांच में महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट पाई गई।
इस बीच, राजीव ऋषि ने दावा किया कि दंपत्ति ने अन्य लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके कारण झड़प हुई।
dharmpath.com dharmpath