नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। महानगरीय दंडाधिकारी भावना कालिया ने सोमवार को एक यौन उत्पीड़न मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दिनेश मोहनिया की जमानत याचिका नामंजूर कर दी।
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार के विधायक मोहनिया को शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके आवासीय कार्यालय में अन्य लोगों के साथ पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत लेकर आई एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विधायक को उनके घर से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने घर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath