आप विधायक दिनेश मोहनिया हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को संगम विहार से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिनेश मोहनिया को बदसलूकी के एक मामले में हिरासत में ले लिया। वह अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने आईएएनएस को बताया, “मोहनिया के खिलाफ जानबूझकर ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें शनिवार को हिरासत में ले लिया।”

सिंह ने कहा, “हमने उन्हें शुक्रवार शाम नोटिस देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे और इसी कारण हमें उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।”

मोहनिया पर शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक उम्रदराज व्यक्ति को थप्पड़ मारने का मामला दर्ज किया गया। वह इलाके में जलापूर्ति से परेशान स्थानीय लोगों से मिलने गए थे।

मोहनिया के खिलाफ बुधवार को महिलाओं के एक समूह के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप है। इस संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि महिलाएं जब क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति की शिकायत लेकर विधायक के आवास पर पहुंचीं तो मोहनिया उनके साथ बदसलूकी की। यहीं उनका दफ्तर भी है।

मोहनिया, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493