Thursday , 2 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » आप विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार (लीड-1)

आप विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोंडली से विधायक मनोज को जमीन हड़पने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मनोज के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मारपीट का मामला भी है।

मनोज कुमार आप के उन 21 विधायकों में से एक हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला किया है।

इन 21 विधायकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हैं, जिन पर तीन मामले दर्ज हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी शामिल हैं।

आप विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार (लीड-1) Reviewed by on . नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गुरुवार को गिरफ नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गुरुवार को गिरफ Rating:
scroll to top