आप सरकार जल्द लाएगी जन लोकपाल विधेयक

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जल्दी ही विधानसभा में बहु प्रतीक्षित जन लोकपाल विधेयक पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 49 दिनों की सरकार के दौरान जन लोकपाल विधेयक पारित न करवा पाने के चलते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर संकेत दिया है कि उनकी सरकार ने जन लोकपाल विधेयक पर काम शुरू कर दिया है, हालांकि अरविंद ने विधेयक पेश करने की सही-सही तारीख का उल्लेख नहीं किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जन लोकपाल विधेयक पर काम शुरू।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493