आप सांसद के वीडियो की जांच के लिए 2 सप्ताह का अतिरिक्त समय

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को आप सांसद भगवंत मान के विवादास्पद वीडियो की जांच कर रही नौ सदस्यीय संसदीय समिति की समय सीमा दो सप्ताह और बढ़ा दी।

उन्होंने सदन से कहा कि विवाद पर निर्णय लिए जाने तक मान को लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है।

जांच समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता किरीट सोमैया के अनुरोध पर समिति को जांच के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

महाजन ने कहा, “मैंने समिति को चार अगस्त से दो सप्ताह के लिए जांच का अतिरिक्त समय दिया है।”

अध्यक्ष ने कहा, “मामले की गंभीरता के मद्देनजर इस मुद्दे पर निर्णय किए जाने तक मान को सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेने को कहा गया है।”

महाजन ने गत 25 जुलाई को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन की जांच के लिए एक नौ सदस्यीय संसदीय समिति का गठन किया था। मान ने अपने आवास से संसद भवन जाने के दौरान बनाया गया वीडियो फेसबुक पृष्ठ पर पोस्ट किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493