आप से निष्कासित बिन्नी भाजपा में शामिल (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते ही असंतुष्ट नजर आने वाले पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते ही असंतुष्ट नजर आने वाले पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

बीते दो दिनों में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहने वाली दो प्रमुख हस्तियों ने भाजपा का दामन थामा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पूर्व सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के संगठन से जुड़ी रही भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और उससे पहले आप की तेज तर्रार नेता रह चुकी शाजिया इल्मी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कराया जाएगा।

बिन्नी का भाजपा में स्वागत करते हुए दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस तथ्य की सराहना की कि बिन्नी वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘आप में अलोकतांत्रिक प्रक्रिया का तीव्र विरोध किया था।’

बिन्नी ने संवाददातओं से बातचीत करते हुए आप की निंदा की।

उन्होंने “आप में शामिल हुए थे, लेकिन तब कोई नहीं जान सका कि जो भी हुआ वह नाटक था। आप भावनात्मक दोहन के लिए जिम्मेवार है।”

दिल्ली विधानसभा के लिए 2013 में हुए चुनाव में बिन्नी लक्ष्मी नगर से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार वालिया को करीब 8000 मतों से पराजित किया था।

इसके तुरंत बाद ही उन्होंने आप के खिलाफ विद्रोह कर दिया। उन्होंने आरोप लगीया कि पार्टी दिल्ली के लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है और अपने सिद्धांतों से पीछे हट रही है।

जनवरी 2014 में उन्हें आप ने निष्कासित कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493