काबुल, 14 जून (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सैन्य अभियानों में 24 घंटों के भीतर 117 आतंकवादी मारे गए। देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा, “अफगान सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में कई सैन्य अभियान चलाए हैं, जिनमें 117 आतंकवादी मारे गए, 50 घायल हुए और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।”
बयान के मुताबिक, “मृतकों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कोई 15 आतंकवादी शामिल थे।”
बयान के मुताबिक, इसी दौरान अफगान सेना के दो जवान भी मारे गए हैं।
वर्ष 2001 के अंतिम दिनों में सत्ता से बेदखल किए जाने से पूर्व देश पर शासन करने वाले तालिबान आतंकवादियों ने नए सिरे से सशस्त्र विद्रोह शुरू कर दिया है।
तालिबान ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath