आमजन के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें अस्तबल संग्रहालय के अलावा क्लॉक टॉवर और गराज संग्रहालय भी शामिल है।

यहां से शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “संग्रहालय परिसर 2 अक्टूबर को जनता के लिए खुलेगा।”

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जुलाई को गराज संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। उच्च प्रौद्योगिकी संग्रहालय 10,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

संग्रहालय में राष्ट्रपति भवन के निर्माण की कहानी को दर्शाया गया है। यह कहानी इस भवन पर 1947 तक काबिज रहे ब्रिटिश वायसरायों से लेकर सत्ता हस्तांतरण और भारतीय गणराज्य के गठन तक फैली हुई है।

इसमें 1950 से लेकर 13 भारतीय राष्ट्रपतियों के रहन-सहन और उनके काम को दिखाया गया है।

संग्रहालय सोमवार को छोड़कर रोजाना खुला रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493