मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थांगावेलु के बधाई दी है।
थांगावेलू ने रियो पैरालम्पिक में पुरुषों की टी-42 ऊंची कूद स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा दिया।
आमिर ने शनिवार को ट्वीट किया, “बधाई हो मरियप्पन। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। धन्यवाद।”
अनुष्का ने कहा, “शानदार प्रदर्शन और इतिहास रचने पर बधाई हो मरियप्पन थंगावेलु और वरुण सिंह भाटी।”
इसी स्पर्धा में भाटी तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath