आमिर के ‘असहिष्णुता’ पर बयान से स्नैपडील ने खुद को अलग किया

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन मार्केटप्लेस स्नैपडील ने बुधवार को अभिनेता आमिर खान के ‘भारत में बढ़ती असहिष्णुता’ के बयान से खुद को अलग कर लिया।

खान स्नैपडील के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, “आमिर खान ने व्यक्तिगत स्तर पर जो बयान दिया है, उसमें स्नैपडील ने न तो कोई भूमिका निभाई है और न ही उससे कंपन का कोई संबंध है।”

आमिर ने एक कार्यक्रम में कहा था, “मैं कहना चाहूंगा कि गत छह से आठ महीनों में मायूसी बढ़ रही है। किरण (पत्नी किरण राव) और मैं हमेशा भारत में रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं घर में बैठकर किरण से बात करता हूं, तो पहली बार उसने पूछा, ‘क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?’ उन्होंने बड़ी बात मुझसे कह दी, जिसपर मुझे बेहद आश्चर्य हुआ।”

खान की इस टिप्पणी को लेकर देशभर में विवाद पैदा हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493