आमिर खान ने ‘नीरजा’ के ट्रेलर की प्रशंसा की

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान ने फिल्म ‘नीरजा’ के ट्रेलर की प्रशंसा की और निर्देशक राम माधवानी तथा फिल्म की टीम को बधाई दी।

यह एयर होस्टेस नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित बायोपिक है।

आमिर ने ट्विटर पर लिखा, “राम ट्रेलर बहुत अच्छा है। आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो नीरजा भनोट का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने 1986 में कराची से अगवा पैन एएम की उड़ान संख्या 73 में सवार यात्रियों की जान बचाने के दौरान अपनी जान दे दी।

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी नीरजा भनोट की मां का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म अगले साल 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और आमिर किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493