केंद्र सरकार ने केजरीवाल के आरोप को खारिज किया

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसके अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सभी विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है।

संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने यहां संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, “यह कहना गलत है कि सीबीआई को सभी दलों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है। आरोप बिल्कुल निराधार है।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा था कि सीबीआई को सभी विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “एक सीबीआई अधिकारी ने मुझे बताया कि सीबीआई को सभी विपक्षी दलों और उन लोगों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है, जो उनके हिसाब से नहीं चलते।”

अन्य केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केजरीवाल के इस आरोप की भर्त्सना की है।

आरोप से हैरान सिंह ने कहा, “क्या एक मुख्यमंत्री से इसकी उम्मीद की जाती है?”

उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के कामकाज में दखलंदाजी नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493