आमिर ने चीन के फिल्म नियामक अधिकारी से मुलाकात की

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मकार आमिर खान ने पिछले सप्ताह चीन की फिल्म नियामक संस्था के एक शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की और फिल्म निर्माण में भारत और चीन के बीच सहयोग पर चर्चा की।

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मकार आमिर खान ने पिछले सप्ताह चीन की फिल्म नियामक संस्था के एक शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की और फिल्म निर्माण में भारत और चीन के बीच सहयोग पर चर्चा की।

आमिर चीन में ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों के कारण बहुत लोकप्रिय हैं।

चीन की स्टेट कौंसिल के सूचना कार्यालय ने मंगलवार को आमिर खान की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के उप प्रचार प्रमुख व स्टेट फिल्म एडमिनिस्ट्रेशन के महानिदेशक वांग शियाओहुई से शुक्रवार को हुई मुलाकात की जानकारी दी।

वांग ने चीनी फिल्मों के विकास पर चर्चा की और उम्मीद जताई कि चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा सहयोग और मजबूत हो सकता है, दोनों देशों के बीच बेहतरीन फिल्में साझा हो सकती हैं, फिल्म निर्माण में सहयोग हो सकता है और दोनों देशों में बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए फिल्म निर्माताओं को प्रेरित किया जा सकता है।

आमिर ने कहा कि वे फिल्म निर्माण के अनुभवों को चीन में अपने साथियों के साथ साझा करना चाहेंगे और उनसे प्रेरणा लेंगे तथा और बेहतर काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493