आमिर ने चीन में प्रशंसकों से ‘हिचकी’ देखने का आग्रह किया

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने चीन में अपने दोस्तों से रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ देखने का आग्रह किया है।

रानी मुखर्जी की फिल्म चीन में इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

सुपरस्टार आमिर और रानी मुखर्जी ‘गुलाम’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं और लंबे समय से दोस्त हैं। इसलिए वह ‘हिचकी’ को प्रमोट करने आगे आए हैं।

आमिर ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो डालकर कहा, “चीन में मेरे दोस्तों को नमस्कार। भारत की एक अभिनेत्री और मेरी दोस्त रानी मुखर्जी ने एक फिल्म की है ‘हिचकी’। यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। मैंने यह फिल्म देखी है, इसकी कहानी बहुत सुंदर है और रानी ने शानदार काम किया है।”

आमिर ने कहा, “सुंदर कहानी के साथ यह एक दिल को छू लेने वाली फिल्म है..मुझे उम्मीद है कि आप जाकर यह फिल्म देखेंगे और इसका आनंद उठाएंगे।”

रानी अभी चीन में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493