उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है। पूर्वांचल के कई जिलों में भी तापमान में कमी आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप के बीच आंशिक बदली का असर भी रहेगा जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरूवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, बनारस का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 22.3 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493