आमिर, सलमान मुझसे भी बड़े सितारे : शाहरुख

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि बॉलीवुड के तीनों खान-आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख एक दूसरे के बड़े प्रशंसक हैं और एक-दूजे के काम का सम्मान करते हैं।

अपने साथी कलाकारों की तारीफ करते हुए हाल ही में आमिर ने कहा था कि सलमान और शाहरुख उनसे भी बड़े सितारे हैं।

शाहरुख ने यहां कहा, “हम तीनों एक दूसरे के प्रशंसक हैं। मैं मानता हूं कि आमिर और सलमान मुझसे भी बड़े सितारे हैं।”

अभिनेता ने कहा, “आमिर ने जो भी कहा वह सम्माननीय है। हम एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं।”

शाहरुख ने अपने घर मन्नत में ईद के जश्न पर यह बात कही।

इसके साथ ही शाहरुख ने आमिर की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के पोस्टर की भी तारीफ की।

शाहरुख को निर्देशक इम्तियाज अली और आनंद एल. राय की फिल्मों में देखा जाएगा।

अभिनेता ने कहा, “मैं जल्द ही दो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाला हूं। इम्तियाज की फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ होगी और आनंद की फिल्म के कलाकार की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।”

शाहरुख को राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ देखा जाएगा, जो 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493