चेन्नई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ‘पोरोबेशीनी’ और ‘आई लव यू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके बांग्लादेशी अभिनेता नीरब हुसैन फिल्म निर्माता फैजल सैफ की आगामी फिल्म ‘शैतान’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
सैफ ने आईएएनएस से कहा, “मैं नीरब के साथ काम करने और बांग्लादेशी क्षेत्र में स्वयं का विस्तार करने की इस प्रक्रिया को लेकर बहुत उत्साहित हूं। नीरब हाल में एक विशेष फोटोशूट के लिए मुंबई पहुंचे। हम अगस्त से शूटिंग शुरू करेंगे।”
कविता राधेश्याम अभिनीत फिल्म ‘शैतान’ वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।
एमटी मीडिया और फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath