आम्रपाली गुप्ता का यूट्यूब चैनल लांच

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘इश्कबाज’ अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता ने अपना एक यूट्यूब चैनल लांच किया, जो उनके निजी जीवन की झलकियां दर्शाता है।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘इश्कबाज’ अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता ने अपना एक यूट्यूब चैनल लांच किया, जो उनके निजी जीवन की झलकियां दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “मेरा यूट्यूब चैनल मेरे प्रशंसकों को मेरे परिवार के बारे में बताता है, जिससे वह जान सकें कि वह पर्दे के पीछे अपने परिवार के साथ कैसे रहते हैं। उन्होंने मुझे पर्दे पर देखा है, अब वे असली में मुझे देखेंगे।”

उन्होंने कहा, “मेरे चैनल के जरिए दिखाया जाएगा कि मैं किस तरह अपने निजी जीवन का आनंद लेती हूं। मैं चाहती हूं कि लोगों को समझना चाहिए कि उनके पेशे के बावजूद, परिवार के लिए समय निकालना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

आम्रपाली ने बुधवार से शुरू किए अपने चैनल का नाम ‘के यश पाली’ रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493