‘सलाम-ए-इश्क’ की सफलता से उत्साहित डीजे शिल्पी

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और डीजे शिल्पी शर्मस के नए गीत ‘सलाम-ए-इश्क’ को यूट्यूब और फेसबुक पर देखने वालों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई हैं, जिससे वह काफी उत्साहित हैं।

शिल्पी ने कहा, “गीत रिलीज होने के बाद से ही मेरे पास संदेश की बाढ़-सी आ गई। मैं बहुत उत्साहित हूं। अच्छा काम करना मेरा एकमात्र एजेंडा है। मैं उद्योग में अच्छा काम करना चाहता हूं और खुद की जगह बनाना चाहता हूं।”

शिल्पी और संगीत कलाकार जैस्मीन सैंडलस 1978 के लोकप्रिय गीत के साथ एकजुट हुए हैं। फिल्म का मूल गीत लता मंगेशकर और दिग्गज किशोर कुमार ने गाया था।

यह गीत अमिताभ बच्चन और रेखा अभिनीत फिल्म ‘मुकद्दर का सिकन्दर’ में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493