नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक महेंद्र यादव को प्रदर्शन के दौरान दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया।
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक महेंद्र यादव को प्रदर्शन के दौरान दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया।
यादव राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी क्षेत्र के विधायक हैं। उनके साथ आप के चार कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग निहाल विहार इलाके में तीन साल की मासूम के साथ कथित दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
कथित दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की बताई गई है।
पुलिस का कहना है कि आप के प्रदर्शनकारियों ने यातायात बाधित करने की भी कोशिश की।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने यादव और आप के चार अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बावजूद इन लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस पर पथराव किया जिससे कम से कम दो अधिकारियों को चोट लगी। इन पर दंगा और लोक सेवक को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। “
dharmpath.com dharmpath