आम आदमी से प्रभावित होकर गीत लिख रहे हनी

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों बाईपोलर बीमारी से पीड़ित हैं और कविताएं और गीत लिख रहे हैं।

हनी सिंह के गीत आम लोगों के जीवन से प्रभावित हैं।

वह जब कहीं यात्रा करते हैं, तो यात्रा के दौरान सह-यात्रियों की हरकतों और उनके पास होने वाली हलचलों को देखते और समझते हैं, जिसे बाद में वह मनोरंजक रूप में शब्दों में ढाल देते हैं।

हनी सिंह के प्रवक्ता ने कहा,”हनी सिंह आम आदमी की दिनचर्या को भांपते हुए इन दिनों गीत और कविताएं लिख रहे हैं, जो वर्तमान में चरितार्थ हैं। वह मूल भाव को बरकरार रखते हुए बहुत ही मनोरंजक तरीके से इन्हें पेश करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493