‘मेसी के बिना भी जीत सकता है अर्जेटीना’

बोगोटा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी पाब्लो ऐमार ने कहा है कि अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम को 2018 विश्व कप क्वालिफायर में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की कमी जरूर खलेगी लेकिन टीम मेसी की गैर मौजूदगी में भी जीत हासिल करने की कुव्वत रखती है।

ऐमार ने कहा कि टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जीता सकते हैं।

ऐमार ने कहा, “फीफा विश्व कप क्वालिफायर के आगामी दो मैचों में अर्जेटीना अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेसी पर निर्भर नहीं करेगी। उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जीता सकते हैं। हालांकि मेसी की हमेशा जरूरत होती है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विश्व कप क्वलिफायर पर ऐमार ने कहा कि अर्जेटीना की तरह ही कोलंबिया के क्वालिफाई करने की संभावना भी है, क्योंकि उनके पास भी मजबूत टीम है।

उन्होंने कहा, “उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं, जो विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के लिए खेलते हैं। विश्व कप क्वालिफाई करने के लिए इसी चीज की जरूरत होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493