आम बजट : दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोहों के लिए 100 करोड़

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया ।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कहा, “सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि आवंटित करने की घोषणा कर रही है।”

दिवंगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपने ‘एकात्म मानववाद दर्शन’ के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493