नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए सोमवार को कहा कि बाजार हस्तक्षेपों की सहायता हेतु मूल्य स्थिरीकरण कोष के रूप में 900 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
अरुण जेटली ने लोकसभा में कहा कि आवश्यक वस्तुओं के मूल्य की निगरानी बेहतर शासन का एक प्रमुख घटक है।
उन्होंने कहा कि दालों के मूल्य में वृद्धि की समस्या से निपटने के लिए बहुत से उपाय अपनाए गए हैं।
जेटली ने कहा कि सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष के माध्यम से बाजार मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के माध्यम से दालों के अतिरिक्त भंडारण को स्वीकृति दे दी है।
dharmpath.com dharmpath