आयकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुए सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंगलवार को आयकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। तीन कंपनियों में निवेश को लेकर पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने उन्हें समन जारी किया था।

उन्होंने कहा, “मुझे केवल इसलिए समन किया गया, क्योंकि वे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करना चाहते थे। पिछले तीन वर्षो के दौरान इन कंपनियों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे समन करने का कोई कारण नहीं बनता।”

जैन ने कहा, “मुझसे कोई पूछताछ नहीं हुई। मुझे एक गवाह के तौर पर बुलाया गया था।”

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने मुझसे उन लोगों के बारे में सवाल पूछे, जिनसे वह न तो कभी मिले और न ही बातचीत की।

उन्होंने कहा, “पूरी साजिश राजनीति से प्रेरित और झूठ की बुनियाद पर टिकी है।”

मंत्री ने कहा कि यह विचित्र बात है कि मुझसे अधिकारियों द्वारा वही पूछे गए, जो कुछ टेलीविजन चैनलों पर फ्लैश हुए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, “..या तो ये सवाल आयकर विभाग को टीवी चैनलों के माध्यम से मिले या फिर सवालों को मीडिया में लीक कर दिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493