आयडा परिवार और बढ़ाने की इच्छुक

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन अभिनेत्री आयडा फील्ड का कहना है कि वह अपने परिवार को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। आयडा के पति गायक-गीतकार रॉबी विलियम्स हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, आयडा और रॉबी को टेडी (3) और चाल्र्टन (17 माह) नाम से दो बच्चे हैं।

‘ग्रैजिया’ पत्रिका ने आयडा के हवाले से कहा, “हम और बच्चों को दुनिया में लाना चाहेंगे।”

रॉबी अपनी बेटी के लिए रोजाना उसकी पसंदीदा गायिका बियोंस के गानों की धुन बजाते हैं। रॉबी और आयडा बहुत ही व्यावहारिक माता-पिता हैं।

36 वर्षीया आयडा ने कहा, “हम दोनों बिल्कुल व्यावहारिक माता-पिता हैं। रॉब नैपी बदलते हैं, खाना बनाते हैं और टेडी के कहने पर 200 दफा बियोंस के गाने ‘सिंगल लेडिज’ को गाते हैं। आपके पास अपने बारे में चिंता करने का समय ही नहीं होता है। आपको वास्तव में यह अहसास हो जाता है कि यह सब आपको कितनी खुशी देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493