लीबिया में गोलाबारी में 18 माह के बेटे सहित भारतीय नर्स की मौत

कोट्टायम, 26 मार्च (आईएएनएस)। लीबिया के सबरथा शहर में एक अपार्टमेंट पर गोलाबारी हुई, जिसमें केरल की रहने वाली एक नर्स व उसके 18 माह के बेटे की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

अपार्टमेंट कांप्लेक्स पर शुक्रवार रात एक बम का गोला आकर गिरा। इसमें नर्स सुनू और उसके 18 माह के बेटे की मौत हो गई। जिस समय गोला आकर गिरा, सुनू का पति विपिन बाहर गया हुआ था।

भारत में उपलब्ध खबरों के मुताबिक, इस हमले में कांप्लेक्स में रहने वाले कुछ अन्य लोग भी मारे गए। विपिन व सुनू दोनों ही पेशे से नर्स हैं। दोनों 2012 में शादी के बाद लीबिया चले गए थे।

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी के कार्यालय की ओर से आईएएनएस को बताया गया कि वे लीबिया के ताजा हालात के बारे में पता लगाने के लिए लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493