आयरलैंड में सबसे ऊंचा टावर 47 साल बाद दोबारा खुला

डबलिन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आयरलैंड का सबसे ऊंचा टावर को 47 साल बाद सार्वजनिक रूप से दोबारा खोल दिया गया है।

एक बम हमले के बाद इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मौके पर शनिवार को ओकेनेल टावर पर शहर के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों पर्यटकों को यहां आते देखा गया। इनमें देशी-विदेशी पर्यटक शामिल थे।

उत्तरी डबलिन स्थित इस टावर का निर्माण वर्ष 1855 में डेनियल ओकोनेल की याद में किया गया था, जो 19वीं शताब्दी के शुरुआती चरण में सबसे बड़ी राजनीतिक हस्ती थे।

1775 में जन्मे डेनियल का तीर्थयात्रा के दौरान 1847 में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493