मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के अभिनेता आयुष्मान खुराना से अपने कॉलेज के दिनों में चंडीगढ़ में उनकी प्रस्तुति देखकर अभिनय की प्रेरणा ली है।
अविनेश हाल में ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में उमाशंकर के किरदार में दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वह संयोगवश अभिनय की दुनिया में आ गए।
अविनेश और आयुष्मान ने चंडीगढ़ के एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है।
अविनेश ने एक बयान में कहा, “हालांकि मैं ड्रामा या थियेटर से नहीं जुड़ा रहा हूं, लेकिन डांस में मेरी वास्तविक रुचि रही है। मैं अपने स्कूल के दिनों से लेकर कॉलेज में डांस समूहों का हिस्सा रहा हूं और मैंने श्यामक डावर से इसका प्रशिक्षण भी शिक्षा लिया है और कई नृत्य प्रतियोगिताएं जीती हैं।”
अविनेश ने बताया, “मेरे लिए अभिनय की दुनिया में आना संयोगवश हुआ, दरअसल मैंने आयुष्मान को इतना अच्छा काम करते देखा कि सोचा, क्यों न इसमें हाथ आजमाया जाए?”
वह आगे बताते हैं, “केवल अभिनय में ही नहीं, फिटनेस के क्षेत्र में भी मैं उनसे प्रभावित हुआ हूं। ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए मुझे अपने शरीर पर बहुत मेहनत करनी पड़ी।”
स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ लोकप्रिय टीवी शो ‘दीया और बाती’ हम का सीक्वल है।
dharmpath.com dharmpath