आरएएस अधिकारी जयपुर में मृत पाई गई

जयपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की एक अधिकारी बिन्नी शर्मा (35) को मंगलवार को एजी कॉलोनी में उनके निवास स्थान पर मृत पाया गया।

बिन्नी का शव उनके घर में पंखे से लटका पाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें बिन्नी ने अपने पति और सास पर उनके जीवन को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

बजाज नगर पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) रायसल सिंह ने कहा कि उन्होंने बिन्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया है।

सिंह ने कहा कि बिन्नी अपने माता-पिता के घर पर अपने दो बेटों के साथ रह रही थीं। दोनों बच्चों की उम्र आठ साल और डेढ़ साल है। बिन्नी के पति गुरमीत वालिया चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी हैं।

पुलिस ने कहा कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि पीड़िता के पति के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिन्हें इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

बिन्नी एक आरएएस अधिकारी थीं और वह जीएसटी विभाग में राजस्व अधिकारी के रूप में काम कर रही थीं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493