आरएफवाईएस फुटबाल टूर्नामेंट में नेताजी सुभाष स्कूल की जीत

जमशेदपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के सीनियर व्बाएज कटेगरी में जिस तरह से लो स्कोरिंग मैच खेले जा रहे हैं, उससे प्रतिस्पर्धा काफी रोचक हो गई है। मंगलवार को खेले गए तमाम मुकाबलों में से सबसे बड़ी जीत नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल को मिली, जिसने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया।

डुगु सोरेन ने नेताजी स्कूल को 31वें मिनट में आगे कर दिया। पहले हाफ में हालांकि सीपीएस ने काफी अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह एक गोल खाने से नहीं बच सका।

डुगु के साथी राजेश बेरा ने 37वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया और फिर सोनू टुडू ने 59वें मिनट में एक और गोल करते हुए नेताजी स्कूल की जीत पक्की कर दी।

टिनप्लेट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में खेले गए सीनियर व्बाएज कटेगरी के एक अन्य मैच में भारत सेवाश्रम संघ के प्रणव हाई स्कूल ने दक्षिण भारतीय महिला समाज करियर अकादमी इंग्लिश स्कूल को 1-0 से हराया। नेल्सन विस्वास ने 11वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया।

इसी तरह विग इंग्लिश स्कूल ने गुलमोहर हाई स्कूल के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। यह मैच आर्मरी ग्राउंड पर खेला गया। इसी मैदान पर खेले गए एक अन्य मैच में राजेंद्र विद्यालय और केरला समाजम मॉडल स्कूल ने 1-1 से ड्रॉ खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493