उप्र : चोरी की 7 महंगी कारों के साथ 6 गिरफ्तार

एसएसपी लव कुमार ने बताया, “बीती सोमवार रात गश्त पर निकली थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 106 के पास हाजीपुर चौराहे से छह वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रवि उर्फ भूप सिंह, मथुरा निवासी विपिन, राजस्थान के भरतपुर निवासी सुजान व लक्ष्मी नारायण, इटावा निवासी सर्वेश और मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी गौरव तोमर के रूप में हुई है।”

उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र से चोरी की सात कारें बरामद की, जिसमें दो क्रेटा, 2 होंडासिटी, दो होंडा अमेज, एक स्विफ्ट कार शामिल है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से की गई पूछताछ के आधार पर उनके पांच अन्य साथियों -राज भाटिया, सुबोध यादव, मोंटू, राजू शर्मा व रहमान- के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाशी की जा रही है।

उन्होंने बताया, “पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे मांग के आधार पर लग्जरी कारें चोरी करते रहे हैं। चोरी करने के बाद रहमान चोरी के फर्जी कागज बनाता और चोरी की कारों को मोटे दाम पर पूर्वोत्तर राज्यों में बेच दिया जाता।”

एसएसपी ने बताया, “इन लोगों के पास लग्जरी कारों के ताले तोड़ने में प्रयोग होने वाली प्रोग्रामिंग मशीन, बैटरी से चलने वाली ड्रिल मशीन, 17 गाड़ियों के बने हुए फर्जी आरसी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश रवि पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493