आरएफवाईएस फुटबाल में चमका डीएवी पब्लिक स्कूल

चंडीगढ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। डीएवी पब्लिक स्कूल ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वॉयज वर्ग में गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओकरिज इंटरनेशनल स्कूल को 15-0 से करारी शिकस्त दी। डीएवी स्कूल के लिए लेटन्गुलिन किगपेन ने चार गोल किए।

चंडीगढ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। डीएवी पब्लिक स्कूल ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोटर्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वॉयज वर्ग में गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओकरिज इंटरनेशनल स्कूल को 15-0 से करारी शिकस्त दी। डीएवी स्कूल के लिए लेटन्गुलिन किगपेन ने चार गोल किए।

डीएवी ने आक्रामक शुरुआत की और थांगजोयिलान ने दूसरे और छठे मिनट में दो गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद सोंगपुट ने एक गोल कर दिया। उन्होंने इसके बाद चौथे और नौवें मिनट में गोल किए। किगपेन ने यहां से अपना बेहतरीन खेल दिखाया और हैट्रिक लगाते हुए टीम का स्कोर 16वें मिनट तक ही 8-0 कर दिया।

सौरभ कुमार (18वें मिनट), लहुवोम (24वें मिनट), रमेश पांडे (28वें मिनट) और थोकोहोम एडिशन सिंह (32वें मिनट) में गोल करते हुए टीम का स्कोर 12-0 कर दिया।

अंत में लवकुश नायक के दो गोल की मदद से डीएवी ने 15-0 से जीत दर्ज की।

डीएवी पब्लिक स्कूल ने सीनियर ब्वॉयज वर्ग में भी जीत हासिल की। उसने मोती राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 7-1 से मात दी।

डीएवी ने अपना जलवा यहां भी जारी रखा और राजकिशोर महातो ने दूसरे मिनट में गोल मारते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन मोती राम के नमन बिष्ट ने तुरंत अपनी टीम की बराबरी करा दी। हालांकि हाफ टाइम तक महातो ने अपने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया और बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में लेनबुलुन किगपेन ने 45वें और 47वें मिनट में गोल किए। राजकिशोर महातो ने इसके बाद मोती राम सीनियर सेकेंडरी को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने इस हाफ में हैट्रिक लगाई और आखिरी के पलों में एक और गोल किया। इसी बीच थांगमिनलाल चोंगलाल के गोल के दम पर डीएवी ने स्कोर 7-1 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493