मप्र : शिवपुरी में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ हुई हिंसक

शिवपुरी, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मासूम से दुष्कर्म की कोशिश पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, उसके बाद कई स्थानों पर आगजनी की।

पुलिस के अनुसार, खनियांधाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सफाईकर्मी देव वाल्मीकि ने सरकारी अस्पताल की बस्ती में रहने वाली ढाई वर्ष की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मासूम के चिल्लाने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बेदम पिटाई कर दी।

आरोपी की पिटाई के बाद भीड़ ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद हिंसक भीड़ ने जमकर उत्पात किया और कई वाहनों में आग लगा दी। हालात तनावपूर्ण बन गए। भारी पुलिस की तैनाती करना पड़ी है।

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, “बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आगजनी की घटना के बाद अब हालात सामान्य हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493