आरएफवाईएस फुटबाल : सेंट मैरी की जीत में चमके यशवंत, हंसदा

जमशेदपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ए. यशवंत और चंद्र मोहन हंसदा के दो-दो गोलों की मदद से सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल ने शुक्रवार को खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूश स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के सीनियर व्बाएज वर्ग के एक मुकाबले में गोविंद विद्यालय (तमुलिया) को 4-0 से हरा दिया।

टिनप्लेट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में सेंट मैरी ने यशवंत द्वारा तीसरे मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त ले ली । चंद्र मोहन ने 19वें मिनट में अपना पहला और टीम का दूसरा गोल किया। इसके बाद यशवंत ने 29वें मिनट में एक और गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। चंद्र मोहन ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल 32वें मिनट में किया।

सीनियर ब्वाएज के एक अन्य मैच में बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड ने केरला पब्लिक स्कूल के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला। डीबीएमएस करियर अकादमी के खिलाफ गुरुवार को पांच गोल करने वाले केरला के खिलाड़ी चंदन नाग इस मैच में कोई कारनामा नहीं कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493