नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को अस्तित्व में आए गुरुवार को 90 साल हो गए, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बधाई दी।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “आरएसएस के सभी स्वयंसेवकों को बधाई। इसने राष्ट्र की सेवा करते हुए 90 साल पूरे कर लिए।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक संरक्षक आरएसएस का गठन विजयदशमी के दिन ही 27 सितंबर 1925 को हुआ था।
यह स्वयं को सांस्कृतिक संगठन बताता है, जो हिन्दू मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
dharmpath.com dharmpath