आरएसएस ने गोवा प्रमुख को हटाया (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने गोवा प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप में पद से हटा दिया है।

आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आईएएनएस को बताया, “सुभाष वेलिंगकर को गोवा सरकार के विरुद्ध काम करने के लिए तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटा दिया गया है।”

सुभाष के नेतृत्व वाला भारतीय भाषा सुरक्षा मंच (बीबीएसएम) काफी समय से क्षेत्रीय भाषाओं (कोंकणी और मराठी) को गोवा में प्राथमिक शिक्षा का माध्यम बनाने की मांग कर रहा है। साथ ही उसने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को अनुदान न देने का भी आग्रह किया है।

सूत्रों के अनुसार, सुभाष को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह की शिकायत पर हटाया गया है।

शाह को उनकी हालिया गोवा यात्रा के दौरान बीबीएसएम के सदस्यों ने पणजी के करीब काले झंडे दिखाए थे, जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करने जा रहे थे।

सुभाष ने मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए राज्य सरकार पर आम जनता को धोखा देने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीतने की संभावना न के बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493