आरएसएस ने पत्रकारों को सम्मानित किया

शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों ने कोविड-19 से जुड़े मामलों का कवरेज करने के लिए यहां पत्रकारों को सम्मानित किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि आरएसएस के सह संगठन ‘नगर कारवां’ के अध्यक्ष अभिनव तिवारी और आनंद शर्मा ने शाहजहांपुर जिले में पत्रकारों को उनके कार्यालयों और आवासों में जाकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि “इस दौरान अभिनव तिवारी ने कहा कि कोरोनावायरस (कोविड-19) के चलते शाहजहांपुर के अलावा पूरे देश में मीडियाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार समाचारों की कवरेज कर रहे हैं, ऐसे में मीडियाकर्मियों को सम्मानित करने का दायित्व बनता है।”

शर्मा ने बताया कि शहर के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव और अभिनव गुप्ता सहित एक दर्जन पत्रकारों को उनके कार्यालय में जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक पुस्तक ‘गाथा’ भेंट किया है। सम्मानित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493